लाइव न्यूज़ :

यूपीः 2 मालगाड़ियों की सुलतानपुर में आमने-सामने से टक्कर में पटरी से उतरे 9 डिब्बे, बुरी तरह घायल हुए दोनों ट्रेन के ड्राइवर, अस्पताल में भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2023 13:04 IST

एक मालगाड़ी वाराणसी से आ रही थी जिसपर कोयले लदे थे। वहीं एक मालगाड़ी सुलतानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी जो खाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना किस कारण हुई, उसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।रेलवे के कर्मियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा।जेसीबी द्वारा पलटे डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है।

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में  गुरुवार सुबह दो मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई।  एक मालगाड़ी वाराणसी से आ रही थी जिसपर कोयले लदे थे। वहीं एक मालगाड़ी सुलतानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी जो खाली थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के दक्षिण में केविन के पास यह घटना घटी जिसमें मालगाड़ी के 9 डिब्बे पलट गए एवं कई अन्य पटरी से उतर गए।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना से लखनऊ-वाराणसी एवं अयोध्या-प्रयागराज रेलवे मार्ग बाधित हो गये। कुछ डिब्बों को अलग कर उन्हें रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया और रेलवे क्रासिंग को खाली कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ ट्रेनों को निरस्‍त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सूत्रों के अनुसार लखनऊ-वाराणसी तथा अयोध्या-प्रयागराज मार्गों पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है। वैसे यह घटना किस कारण हुई, उसके बारे में अभी कोई भी रेलवे अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं। रेलवे के कर्मियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा। रेलवे पटरी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। जेसीबी द्वारा पलटे डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों रेलवे मार्गों को सुचाररूप से चालू होने में लगभग सात से आठ घंटे लग सकते हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचाररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos