लाइव न्यूज़ :

मोरबी पुल दुर्घटना: मामले में 9 गिरफ्तार, बचाव कार्य हुआ पूरा, 134 लोगों की गई जान

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2022 20:47 IST

राजकोट रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने सोमवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "आज जांच का दूसरा दिन है और जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी और नाम का खुलासा होगा, कार्रवाई की जाएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देपुल अजंता ओरेवा कंपनी को संचालन और रखरखाव के लिए 15 साल के लिए दिया गया थामार्च 2022 में मोरबी नगर निगम और कंपनी के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे और यह 2037 तक वैध हैबचाव के लिए चलाया गया ऑपरेशन समाप्त हो गया है

मोरबी:गुजरात पुलिस ने मोरबी में हुए खौफनाक हादसे के सिलसिले में पूछताछ के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ओरेवा कंपनी के दो मैनेजर, दो टिकट क्लर्क के साथ दो ठेकेदार और तीन सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। उन पर भारतीय दंड संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। राजकोट रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने सोमवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "आज जांच का दूसरा दिन है और जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी और नाम का खुलासा होगा, कार्रवाई की जाएगी।" खौफनाक हादसे में कुल 134 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। साथ ही बचाव दलों के द्वारा बचाव कार्य भी पूरा कर लिया गया है। 

यह पुल ब्रिटिश काल में बना था, जो रविवार की शाम को टूट गया। कुछ दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोले गए पुल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। एक निजी फर्म द्वारा किए गए मरम्मत कार्य के लिए इसे सात महीने के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि नगर पालिका ने अभी तक 'फिटनेस सर्टिफिकेट' जारी नहीं किया था।

पुल अजंता ओरेवा कंपनी को संचालन और रखरखाव के लिए 15 साल के लिए दिया गया था। मार्च 2022 में मोरबी नगर निगम और कंपनी के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे और यह 2037 तक वैध है। लापरवाही की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, झूला पुल पर लगभग 400-500 लोग एक साथ थे, जो पुल की क्षमता से कई गुना थी। हादसे से पहले केवल 20 से 25 लोग पुल पर एक साथ जाते थे।

एनडीआरएफ की पांच टीमें, एसडीआरएफ की छह प्लाटून, वायु सेना की एक टीम, थल सेना की दो टुकड़ियां और भारतीय नौसेना की दो टीमों को स्थानीय बचाव दल के साथ खोज और बचाव के लिए तुरंत सक्रिय कर दिया गया जो रात भर जारी रहा, अब बचाव के लिए चलाया गया ऑपरेशन समाप्त हो गया है।

टॅग्स :गुजरातFIR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर