लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 853 नये मामले, 69 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:56 IST

Open in App

ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 853 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,00,937 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 100 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 69 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,358 हो गयी।ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 67,834 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसके बाद संक्रमण की दर 1.26 प्रतिशत हो गयी। संक्रमण के नये मामलों में से 496 पृथकवास केंद्रों से सामने आए जबकि 357 मामलों का संपर्क में आए लोगों की जांच से पता चला। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 286 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 140 नये मामले सामने आए। इस दौरान कटक और जगतसिंहपुर में कोविड-19 के कारण 13-13 मरीजों की मौत हुई, ढेंकनाल में 11 लोगों की संक्रमण से जान गयी। अंगुल और केन्द्रपाड़ा में आठ-आठ मरीजों की मौत हुई जबकि जाजपुर में पांच लोगों की जान गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 9,302 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,84,224 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में शनिवार को 979 मरीज ठीक हुये हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.33 प्रतिशत हो गयी है। इस बीच प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत के बाद से शनिवार तक टीकों की 2.04 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 48,27,819 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। बच्चों के टीकाकरण को लेकर राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख सी बी के मोहंती ने कहा, “केंद्र की ओर से बच्चों के टीकाकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किया जाना अभी बाकी है। ओडिशा में बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया कब शुरू होगी यह कहना अभी मुश्किल है। यह केंद्र पर निर्भर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी