लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना से उद्योग विभाग के निदेशक सहित 84 लोगों की मौत, 13374 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:49 IST

Open in App

पटना, 28 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह सहित 84 और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही कोविड बीमारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को 2391 तक पहुंच गयी।

राज्य में इस वायरस से अब तक 441375 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पंकज कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक थे और उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 84 मरीजों की मौत हो गयी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,374 नए मामले सामने आए हैं उनमें सबसे अधिक 2207 मामले पटना में आए हैं ।

बिहार में संक्रमित होने वालों की संख्या 441375 तक पहुंच गयी है जिनमें से 340236 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 8818 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अभी कोविड के 98747 मरीजों का इलाज चल रहा है मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.09 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू