लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 2014 से अब तक किया 84 देशों का दौरा, जानें इनमें हुआ कितने का खर्चा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2018 14:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी यात्राओं की अक्सर बात होती है। ऐसे में अब खुद सरकार ने पीएम के अब तक की विदेशी यात्राओें को विवरण सामने रखा है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी यात्राओं की अक्सर बात होती है। ऐसे में अब खुद सरकार ने पीएम के अब तक की विदेशी यात्राओें को विवरण सामने रखा है।  राज्य मंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में बताया कि जून 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 84 देशों की यात्राओं का विवरण दिया है।

उनके मुताबिक 84 देशों की यात्राओं के  दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर 1,484 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस बात की जानकारी  वीके सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है। पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 15 जून, 2014 और 10 जून, 2018 के बीच के समय के दौरान पीएम के विमान के रखरखाव पर 1088.42 करोड़ रुपये और चार्टर्ड उड़ानों पर 387.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जबकि हॉटलाइन पर कुल 9.12 करोड़ रुपये का हुआ है।

 2014 मई से अब तक पीएम मोदी ने 42 विदेशी यात्राओें में करीब 84 देशों का दौरा किया है। वीके सिंह के दौरा पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 और 2018-19 में उनकी विदेशी यात्राओं के दौरान हॉटलाइन सुविधाओं पर हुआ खर्च शामिल नहीं है।  साल 2018-19 में यात्राओं के लिए चार्टर्ड उड़ानों की लागत भी शामिल नहीं है। केवल 2015-16 में 24 देशों की पीएम ने यात्रा की जबकि  2017-18 में 19 तथा 2016-17 में 18 देशों का दौरा किया था।

साल 2018 में, उन्होंने 10 देशों का दौरा किया, जिसमें उनका अंतिम दौरा पिछले महीने का चीन रहा। वहीं, 2014-15 में विदेशी गंतव्यों के लिए चार्टर्ड उड़ानों की लागत 93.76 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्ष 2015-16 में यह लागत 117 करोड़ रुपये थी।

 2016-17 में, लागत 76.27 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2017-18 में, चार्टर्ड उड़ान पर खर्च 99.32 करोड़ रुपये था। इससे पहले पीएम की विदेशी यात्राओं का खुलासा एक आरटीआई के द्वारा दिया गया था। इससे पहले आरटीआई के तहत पीएम मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्यौरा सामने आया था। इसके बाद से एक बार फिर विपक्षी दलों को पीएम पर उंगली उठाने का बहाना मिल गया था।  

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम अपने कार्यकाल में अब तक कुल 165 दिन विदेश में रहे हैं। इसके साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि पीएम मोदी अपने 48 महीने के कार्यकाल में अबतक 41 देशों में दौरा कर चुके हैं। उनकी इन सभी यात्रा पर 355 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। खबरों की मानें तो बेंगलुरु के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने पीएम मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्च की जानकारी मांग की थी।  आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की अप्रैल 2015 में यूरोप के बाद कनाडा की यात्रा अबतक की सबसे मंहगी रही है।  इस दौरान 31 करोड़ रुपये से भी ज्यादा यानि कुल 31,25,78,000 रुपये खर्च हुए थे। 

वहीं दूसरी ओर भूटान का दौरा पीएम मोदी का अबतक का सबसे सस्ता दौरा रहा है।  जिसमे 2,45,27,465  रुपये खर्च हुए थे।  हालांकि पीएम मोदी के सभी विदेश दौरे का ब्यौरा पीएमओ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।  पीएमओ की वेबसाइट परमिली जानकारी के मुताबिक पीएम की 30 विदेश यात्रा चार्टर्ड फ्लाइट से हुई है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी