लाइव न्यूज़ :

घर में आग लगने से 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार अन्य को बचाया गया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई दक्षिणी दिल्ली की साकेत अदालत में एक आवासीय परिसर स्थित एक घर में शनिवार को आग लगने से 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5.23 बजे आवासीय परिसर के भीतर ब्लॉक-सी की चौथी मंजिल पर स्थित घर में आग लगने की सूचना मिली।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि घर के भीतर एक स्टोर रूम में रखी एक किताब अलमारी, इनवर्टर और अन्य सामग्री में आग लग गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घर के अंदर फंसे चार लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मौके पर बेहोश पाया गया और उसे तुरंत बाहर निकाला गया और मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर धुएं में सांस लेने से वृद्ध की मौत हो गई, आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण बिजली में दिक्कत होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी