लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 82 नए मामले सामने आए, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:00 IST

Open in App

देहरादून, 28 जनवरी उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को 82 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि तीन अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 4827 और लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 19,517 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 82 नए मरीजों के मिलने से प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 95,908 हो गयी है ।

ताजा मामलों में सर्वाधिक 44 देहरादून जिले में सामने आए जबकि हरिद्वार में 17, नैनीताल में 11 और उधमसिंह नगर में पांच मरीज मिले । प्रदेश के 13 में से छह जिलों में बृहस्पतिवार को कोविड-19 का कोई मरीज नहीं मिला।

संक्रमण से तीन और मरीजों की मृत्यु हो गई जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1642 हो गई ।

प्रदेश में 178 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 91,597 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 1338 है ।

कोविड-19 के 1331 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती