लाइव न्यूज़ :

सफाई बनी मौत का कारण, आंध्र प्रदेश में सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे मजदूरों की मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2018 09:01 IST

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक निजी मत्स्य पालन केंद्र के बाड़े के सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए गए मजदूर मौत के घाट उतर गए हैं। खबर के मुताबिक सफाई के लिए गए 8 मजदूरों की इस दौरान मौत हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली,17 फरवरी: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक निजी मत्स्य पालन केंद्र के बाड़े के सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए गए मजदूर मौत के घाट उतर गए हैं। खबर के मुताबिक सफाई के लिए गए 8 मजदूरों की इस दौरान मौत हो गई है। ये घटना पलमानेरू ब्लॉक में मोरम गांव के वेंकटेश्वर मछली पालन केंद्र की है। पुलिस के मुताबिक जमीन के नीचे मौजूद सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए पहले चार मजदूर जिस टैंक में उतरे थे वहां कचरा डाला जाता है, जिसमें जहरीली गैस के कारण वे चारो बेहोश हो गए। 

ऐसे में अपने साथियों को बचाने के लिए 4 और मजदूर उतरे लेकिन उनकी भी वैसी ही हालत होने लगी।  इसके बाद जिले के मोरम गांव में मौजूद श्री वेंकटेश्वर हेचरी लिमिटेड कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों ने मदद की गुहार लगाई और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।   ग्रामीणों ने टैंक की छत हटाकर उन्हें मुश्किलल से बाहर निकाला गया औैर अस्पताल ले जाते समय 4 की मौत रास्ते में हो गई और 3 की मौत अस्पताल में हुआ। वहीं, एक की हालत  गंभीर बताई गई थी लेकिन खबरों की मानें तो अब उस मजदूर ने भी दम तोड़ दिया है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टैंक में जहरीली गैस बनने के कारण कर्मियों की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कर्मियों के घरवालों का आरोप है कि टैंक में उतरने के लिए उन्हें सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। वहीं, कंपनी ने पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने भी प्रत्येक परिजन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण