लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:03 IST

Open in App

भोपाल, सात जनवरी मध्यप्रदेश में बहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,46,822 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,682 हो गयी है।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में पांच और ग्वालियर, भोपाल, खरगोन, सागर, रतलाम, विदिशा एवं मुरैना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 900 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 587,उज्जैन में 103, सागर में 149,जबलपुर में 243 एवं ग्वालियर में 209 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बहस्पतिवार को कोविड-19 के 190 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 213 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,46,822 संक्रमितों में से अब तक 2,34,612 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,528 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 750 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई