लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 7717 नए मामले सामने आए, 10333 लोग हुए ठीक

By अनुराग आनंद | Updated: July 28, 2020 21:37 IST

कोरोना संक्रमण के मामले ठाणे, पुणे, औरंगाबाद और पालघर में ठीक होने की दर बढ़ी है जबकि सोलापुर, जलगांव और कोल्हापुर में पिछले 15 दिनों में इसमें कमी आई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में तेजी से आ रहे हैं कोरोना मामले, पर ठीक होने का प्रतिशत भी बढ़ाठाणे, पुणे, औरंगाबाद और पालघर में ठीक होने की दर बढ़ी, हालांकि मुंबई समेत सोलापुर, जलगांव और कोल्हापुर में गिरावटपुणे शहर में 10 जुलाई को नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की दर 19% थी वहीं 25 जुलाई का यह बढ़कर 27% हो गई.

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,717 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,91,440 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 282 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 14,165 हो गई है.

मंत्री ने कहा कि आज 10,333 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 2,32,277 हो गई है. राज्य में अब भी 1,44, 694 लोगों का उपचार चल रहा है. सोमवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,47,592 थी.

महाराष्ट्र में जांच बढ़ने से कोविड-19 संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है

महाराष्ट्र में जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही कोविड-19 संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि ठीक होने की दर भी बढ़ी है. राज्य में रोजाना संक्रमितों के ठीक होने की औसत दर 78 फीसदी है. ठाणे, पुणे, औरंगाबाद और पालघर में ठीक होने की दर बढ़ी है जबकि सोलापुर, जलगांव और कोल्हापुर में पिछले 15 दिनों में इसमें कमी आई है.

पुणे शहर में 10 जुलाई को नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की दर 19% थी वहीं 25 जुलाई का यह बढ़कर 27% हो गई. इस बीच, 20 जुलाई को यह दर 33% तक पहुंच गई थी. कल यहां 3088 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 841 ठीक हुए. ठाणे में 25 जुलाई को 1662 नए मामले सामने आए, वहीं कुल 2097 संक्रमित स्वस्थ हुए. जबकि 10 जुलाई को स्वस्थ होने वालों की दर 77% थी.

पालघर में संक्रमितों के ठीक होने की दर 103% से बढ़कर 134% हो गई है. वहीं, नासिक में पिछले 15 दिन में नए मामलों के मुकाबले संक्रमितों के ठीक की दर 56% से बढ़कर 92% हो गई है. औरंगाबाद में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 55 से बढ़कर 107% हो गई है. वहीं, रायगढ़ में 15 दिनों में ठीक होने की दर तेजी से बढ़कर 31 से 264% हो गई है.

मुंबई में स्वस्थ होने की दर घटी:

 मुंबई में संक्रमितों की संख्या के साथ ही ठीक होने वालों का आंकड़ा भी कम हुआ है. हालांकि जिस तेजी नए मामले घट रहें हैं, ठीक होने वालों की संख्या कहीं तेजी से गिरी है. यहां 15 दिनों में ठीक होने की दर 130 से घटकर 57% पर आ गई. सोलापुर, जलगांव और कोल्हापुर में नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है] लेकिन ठीक होने वालों की संख्या में उस तेजी से बढ़ोत्तरी नहीं हुई है.

 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी