लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 73 नए मामले

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:22 IST

Open in App

पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,23,151 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी में 45, माहे में 16, कराईकल में आठ और यानम में चार नए मामले सामने आए। अभी 767 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 163 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 604 लोग पृथक-वास में हैं। संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,809 ही है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 66 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,20,575 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण की दर 3.18 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.91 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 38,092 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 23,000 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.60 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 7.92 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी