लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नये मामले

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:24 IST

Open in App

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,007 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलू ने बताया कि संघ शासित प्रदेश में 765 मामले उपचाराधीन है और इनमें से 162 अस्पताल में हैं जबकि शेष अपने घर में पृथक-वास में हैं । श्रीरामुलू ने बताया कि सुबह दस बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में राज्य में 103 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद यहां संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,20,433 हो गयी है। निदेशक ने बताया कि संक्रमण के कारण प्रदेश में इसी अवधि में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद यहां कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1809 पर पहुंच गयी है। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में मृत्यु दर एवं संक्रमण मुक्त होने की दर क्रमश: 1.47 प्रतिशत एवं 97.91 फीसदी है । अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मिला कर अब तक 7.85 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है । इसमें दोनों खुराक लेने वालों का आंकड़ा भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना