लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 719 नए मामले, 53 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:22 IST

Open in App

ओडिशा में कोविड-19 के 719 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,08,469 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में 125 बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से जान गंवाने वाले 53 मरीजों में झारसुगुडा की आठ साल की एक लड़की भी है। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8,022 हो गई। पृथकवास केंद्रों से 422 नए मामले सामने आए हैं जबकि 297 मामले संपर्क तलाश के दौरान आए हैं। बच्चों में दैनिक संक्रमण दर में आंशिक वृद्धि हुई है। यह मंगलवार को 17.24 फ़ीसदी थी, जो बढ़कर 17.38 फीसदी हो गई। महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण से 38 बच्चों की मौत हुई है। खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 259 नए मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। राज्य में अब 7,159 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,93,235 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक 2.19 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। इसी बीच भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर परिसर में टीके की दोनों खुराक लेने वाले, केवल 100 श्रद्धालु ही एक बार में प्रवेश कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी