लाइव न्यूज़ :

पी 305 बजरे के अबतक 70 कर्मियों की मौत, 16 लापता लोगों के लिए नौसेना का अभियान जारी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 23 मई नौसेना ने कहा है कि रविवार को चार और शव मिलने के साथ ही चक्रवात ताउते के दौरान बजरा पी 305 के डूब जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गयी और वह इस बजरे एवं टगबोट (खींचने में इस्तेमाल आने वाली नौका) वरप्रदा से लापता समझे जा रहे 16 और व्यक्तियों की तलाश में वह जुटी हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि वैसे लापता हुए लोगों की सूची तब काफी छोटी हो जाने की आशंका है जब यह पुष्टि हो जाएगी कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और गुजरात में तटों के आसपास जो 14 शव मिले हैं, वे बजरा और टगबोट पर सवार लोगों के ही शव हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अपतटीय क्षेत्र में जो शव मिल मिले हैं, उनकी शिनाख्त होनी अभी बाकी है।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ तट के पास आठ और गुजरात के वलसाड तट पर छह शव मिले हैं। शनिवार को नौसेना के गोताखोरों ने पी 305 बजरे के मलबे का पता लगा लिया। पी 305 बजरा सोमवार को डूब गया था। उसपर 261 लोग सवार थे। उनमें से 70 की मौत हो गयी जबकि अबतक 186 लोग बचा लिये गये हैं तथा पांच का अबतक पता नहीं चला है। उन ग्यारह लोगों का भी कोई अता-पता नहीं चला है, जो टगबोट वरप्रदा पर सवार थे। यह टगबोट भी चक्रवात के दौरान गहरे समुद्र में चला गया था। अबतक इस टग बोट के दो कर्मियों को बचाया जा सका है।

अधिकारी ने कहा कि लापता कर्मियों की तलाश रातभर चलेगी तथा नौसेना ने तलाश एवं बचाव अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष गोताखोर टीमें तैनात की है।

रविवार बचाव एवं तलाशी अभियान का सातवां दिन रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो