लाइव न्यूज़ :

कोविड देखभाल केंद्र में आग लगने से 7 मरीजों की मौत, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा

By भाषा | Updated: August 9, 2020 11:35 IST

आंध्र प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि कोविड सेंटर आग हादसे में जान गंवानेवाले 7 लोगों के परिवारों को 50-50 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देहोटल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे।पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से उनकी बात हुई

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई। कृष्णा जिले के कलेक्टर एमडी इम्तियाज ने रविवार को बताया, ‘‘हमने सात शव बरामद किए हैं। एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह आग लगी। बचाव अभियान चल रहा है।’’ मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मृतक के परिजनों को 50-50 रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

विजयवाड़ा के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने बताया कि उन्होंने 20 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। होटल में 30 मरीजों का इलाज चल रहा था और वहां अस्पताल के 10 कर्मचारी थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 लोगों की मौत पर मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड-19 देखभाल केंद्र में बदले गए एक होटल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक प्रकट किया। मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से उनकी बात हुई और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विजयवाड़ा का एक निजी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए इस होटल का इस्तेमाल करता है। आज सुबह वहां आग लग गई जिसमें सात मरीजों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विजयवाड़ा के एक कोविड केंद्र में आग लगने की घटना से क्षुब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बात कर हालात का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।’’

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसअग्नि दुर्घटनाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया