लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों को 7 श्रेणी में बांटकर तय किया न्यूनतम-अधिकतम किराया, जानें कितनी दूरी के लिए कितना करना होगा खर्च

By सुमित राय | Updated: May 21, 2020 22:02 IST

25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए सरकार ने न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है, तो जानिए कितनी दूरी के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे?

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने का फैसला किया है।उड़ान अवधि के आधार पर 7 श्रेणी में न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित तय किया गया है।सात श्रेणी में घरेलू विमानों का किराया 2 हजार से 18600 रुपये के बीच होगा।

सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने का फैसला किया है। इन उड़ानों को विमानन नियामक डीजीसीए ने अलग-अलग उड़ान अवधि के आधार पर 7 श्रेणी में न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। सात श्रेणी में विमानों का किराया 2 हजार से 18600 रुपये के बीच होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "उड़ान मार्गों को कुल 7 मार्गों में वर्गीकृत किया गया है। 1) 40 मिनट से कम की फ्लाइट्स, 2) 40-60 मिनट, 3) 60-90मिनट, 4) 90-120मिनट, 5) 120-150 मिनट, 6) 150-180 मिनट, 7) 180-210 मिनट। देश के भीतर सभी मार्ग इन 7 मार्गों के भीतर आते हैं।"

उन्होंने बताया, "हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली-मुंबई के केस में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा और अधिकतम किराया 10 हजार रुपये होगा। यह  24 अगस्त को आधी रात  11.59 बजे तक यानि लगभग 3 महीनों के लिए लागू रहेगा।"

डीजीसीए ने बताया किराया का पूरा डिटेल

डीजीसीए ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि 40 मिनट से कम की उड़ान का किराया 2 हजार से 6 हजार रुपये के बीच होगा, जबकि 40 मिनट से 60 मिनट के बीच के उड़ान का किराया 2500 रुपये से 7500 रुपये होगा।

डीजीसीए ने कहा कि दिल्ली-मुंबई मार्ग की तरह 90-120 मिनट के बीच उड़ानों का किराया 3500 रुपये से 10 हजार रुपये के बीच होगा, जबकि दिल्ली-बेंगलुरु मार्ग की तरह 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानों की न्यूनतम किराया 4500 रुपये और अधिकतम 13 हजार रुपये होगा। इसके अलावा दिल्ली-कोयम्बटूर मार्ग की तरह 180-210 मिनट के बीच की उड़ानों का किराया 6500 रुपये से 18600 रुपये के बीच होगा।

टॅग्स :फ्लाइटहरदीप सिंह पुरीकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया