लाइव न्यूज़ :

दो ट्रकों के बीच वैन बनी सैंडविच, मौके पर ही एक ही परिवार के 07 लोगों की मौत, 02 गंभीर

By भाषा | Updated: May 11, 2019 16:48 IST

पचौरी ने बातया कि मृतकों में मंगलिया जाटव, उसकी पत्नी नारायणी, दामाद महेश ,बेटी सपना और नातिन अंजलि, शिल्पी और धर्मेंद्र हैं, जबकि घायलों में तीन साल का कमलेश और महेश का 25 साल का दिव्यांग बेटा गणेश है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपचौरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पचौरी ने बताया कि सभी मृतक वैन में सवार थे और डबरा के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि यह लोग मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

ग्वालियर में आगरा-झांसी हाईवे पर मेहरा टोल प्लाजा के पास ट्रक के पीछे खड़ी वैन को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने शनिवार तड़के टक्कर मार दी, जिससे वैन दोनों ट्रकों के बीच में आकर बुरी तरह से पिचक गई और इसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से लोग घायल हो गए।

नगर पुलिस अधीक्षक आ रएन पचौरी ने बताया, ‘‘शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे टोल प्लाजा पर एक ट्रक खड़ा था। उसके पीछे वैन भी आकर खड़ी हो गई तभी पीछे से आए ट्रक ने वैन को चपेट में ले लिया। वैन दोनों ट्रकों के बीच आकर बुरी तरह पिचक गई।’’

उन्होंने कहा कि इससे वैन में सवार लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिससे वैन चालक सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पचौरी ने बताया कि सभी मृतक वैन में सवार थे और डबरा के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि यह लोग मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

पचौरी ने बातया कि मृतकों में मंगलिया जाटव, उसकी पत्नी नारायणी, दामाद महेश ,बेटी सपना और नातिन अंजलि, शिल्पी और धर्मेंद्र हैं, जबकि घायलों में तीन साल का कमलेश और महेश का 25 साल का दिव्यांग बेटा गणेश है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पचौरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइममध्य प्रदेशग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह