लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता और अभिनेत्री तथा अन्य पर की गई छापेमारी के बाद 650 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पाई गईं: आयकर विभाग

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आयकर विभाग द्वारा दो फिल्म निर्माण कंपनियों, दो प्रतिभा प्रबंधन कंपनी और एक मशहूर अभिनेत्री के ठिकानों पर की गई छापेमारी में 650 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमित्ताओं का पता चला है। हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की थी।

उन्होंने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। यह छापेमारी मुंबई, पुणे और हैदराबाद में 30 स्थानों पर की गई जिसमें सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन और ऐक्सीड के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

छापेमारी की कार्रवाई के एक दिन बाद बिना किसी का नाम लिए सीबीडीटी ने कहा कि जिन कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली गई, वे फिल्म, वेब सीरीज के निर्माण और अभिनय, निर्देशन एवं प्रतिभा प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने इनकी पहचान पन्नू और फैंटम फिल्म्स के पूर्व प्रर्वतक कश्यप, निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मंटेना के रूप में की है।

सूत्रों ने सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनियों की पहचान केडब्ल्यूएएन और एक्सीड के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण से जुड़ी जिस दूसरी कंपनी पर छापेमारी की गई, वो अनुराग कश्यप से संबंधित है।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की वास्तविक कमाई की तुलना में अग्रणी फिल्म निर्माण कंपनियों द्वारा आय को काफी कम करके दिखाने के साक्ष्य का पता लगाया गया है।

इसमें आरोप लगाया गया, '' फिल्म निर्देशकों और साझेदारों के बीच फिल्म निर्माण कंपनियों के शेयर लेन-देन के हेरफेर और कम मूल्यांकन संबंधी साक्ष्य भी सामने आए हैं और करीब 350 करोड़ रुपये की कर पेचिदगियां पाई गई हैं। इनके बारे में आगे जांच की जा रही है।''

सीबीडीटी ने दावा किया, '' एक मशहूर अभिनेत्री द्वारा पांच करोड़ की रकम नकद प्राप्त करने के भी साक्ष्य मिले हैं और इस बारे में आगे की जांच जारी है।''

उन्होंने दावा किया कि इसी तरह की कई वित्तीय अनियमित्ताओं की जानकारी सामने आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू