लाइव न्यूज़ :

हिंसाग्रस्त मणिपुर से सुरक्षित घर लौटे यूपी के 62 छात्र, बाकी के छात्रों की भी 2 दिनों में होगी वापसी

By अनिल शर्मा | Updated: May 10, 2023 08:45 IST

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन पर मणिपुर में प्रदेश के 136 छात्रों के होने की सूचना प्राप्त हुई है। इनमें आईआईटी मणिपुर के 52 छात्र, एनआईटी इम्फाल के 47 छात्र, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के 30 छात्र, मेडिकल कॉलेज के 2 छात्र, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के तीन छात्र और दो अन्य छात्र शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में यूपी के 136 छात्रों के होने की सूचना प्राप्त हुई है।62 छात्रों का वापस लाया जा चुका है बाकी को 2 दिनों के भीतर लाने के प्रयास किए जाएंगे।

लखनऊः  मणिपुर की वर्तमान परिस्थितियों के चलते उत्तर प्रदेश के छात्रों को सुरक्षित निकालने के अभियान के तहत मंगलवार तक राज्य सरकार ने कुल 62 छात्रों को वहां से निकालकर सुरक्षित उनके घरों तक भेजा गया। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक और छात्रों को भी अगले दो दिनों में सकुशल घर वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन पर मणिपुर में प्रदेश के 136 छात्रों के होने की सूचना प्राप्त हुई है। इनमें आईआईटी मणिपुर के 52 छात्र, एनआईटी इम्फाल के 47 छात्र, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के 30 छात्र, मेडिकल कॉलेज के 2 छात्र, सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के तीन छात्र और दो अन्य छात्र शामिल हैं। 

इनमें सबसे ज्यादा लखनऊ के 17, प्रयागराज के 13, कानपुर नगर के 10, गाजियाबाद के 8, वाराणसी के 6, गाजीपुर के 8, नोएडा के 4 और अंबेडकर नगर के 4 छात्र हैं। टिकट की व्यवस्था राज्य सरकार कर रही है। छात्रों को सुरक्षित एयरपोर्ट तक लाने के लिए मणिपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया।

यूपी सरकार के अनुरोध पर मणिपुर सरकार भी यूपी के छात्रों को एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद कर रही है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाए। राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि सभी छात्र अलग-अलग रास्तों से दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पहुंचे हैं। वहां से उन्हें वॉल्वो बसों से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। कुछ छात्र मणिपुर से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जबकि अन्य को गुवाहाटी और कोलकाता के रास्ते दिल्ली लाया गया।

गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। देखते-देखते यह पूरे राज्य में फैल गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है वहीं सैकड़ों घायल हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।

टॅग्स :मणिपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण