नोएडा में एक व्यक्ति के पास 600 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार
By भाषा | Published: February 18, 2021 12:01 PM2021-02-18T12:01:47+5:302021-02-18T12:01:47+5:30
नोएडा, 18 फरवरी थाना बिसरख पुलिस ने चिपयाना गांव के पास से गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना बिसरख पुलिस ने चिपयाना गांव के पास से बबलू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 600 ग्राम गांजा मिला।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।