लाइव न्यूज़ :

लोगों का लड़कियों के प्रति नजरिया बदल रहा है, लड़कों की तुलना में अधिक लड़कियां गोद ली जा रही हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2019 13:58 IST

केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार वर्ष 2018-19 में कुल 4,027 बच्चों को गोद लिया गया, जिनमें से करीब 3,374 बच्चे देश में और 653 बच्चे देश के बाहर से गोद लिए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे2017-18 में 3,927 बच्चे, 2016-17 में कुल 3,788 बच्चे और 2015-16 में कुल 3,677 बच्चे गोद लिए गए थे।सबसे अधिक बच्चे महाराष्ट्र से गोद लिए गए। महाराष्ट्र से 845 बच्चे गोद लिए गए जिनमें 477 लड़कियां हैं।

देश में वर्ष 2018-19 में 2,398 लड़कियों समेत 4000 से अधिक बच्चों को गोद लिया गया। यह, गोद लिए जाने वाले बच्चों की पिछले पांच साल में सर्वाधिक संख्या है।

केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार वर्ष 2018-19 में कुल 4,027 बच्चों को गोद लिया गया, जिनमें से करीब 3,374 बच्चे देश में और 653 बच्चे देश के बाहर से गोद लिए गए।

आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में 3,927 बच्चे, 2016-17 में कुल 3,788 बच्चे और 2015-16 में कुल 3,677 बच्चे गोद लिए गए थे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों का लड़कियों के प्रति नजरिया बदल रहा है और यह बात इस तथ्य से साबित होती है कि हर साल लड़कों की तुलना में अधिक लड़कियां गोद ली जा रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बच्चे महाराष्ट्र से गोद लिए गए। महाराष्ट्र से 845 बच्चे गोद लिए गए जिनमें 477 लड़कियां हैं। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक संख्या में बच्चे इसलिए गोद लिए गए, क्योंकि वहां दत्तक ग्रहण एजेंसियों की संख्या सर्वाधिक है।

महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 281 बच्चे गोद लिए गए। इसके बाद ओडिशा से 244 और मध्य प्रदेश से 239 बच्चों को गोद लिया गया। हरियाणा में भी लड़कों की तुलना में लड़कियों को अधिक संख्या में गोद लिया गया। हरियाणा में गोद लिए गए 72 बच्चों में कुल 45 लड़कियां हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गोद लिए गए 153 बच्चों में 103 लड़कियां हैं। 

टॅग्स :childइंडियामहाराष्ट्रकर्नाटकपंजाबओड़िसाहरियाणामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी