लाइव न्यूज़ :

कोहरे का कहर, ग्रेटर नोएडा में कार फिसलकर नहर में गिरी, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2019 08:46 IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कार में 11 लोग सवार थे। कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्दे घने कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।पुलिस के अनुसार, इस कार के साथ एक और कार भी थी और सभी लोग संभल जिले से दिल्ली जा रहे थे।

 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण एक कार सड़क पर फिसलकर नहर में गिर गई जिसमें दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कार में सवार पांच अन्य लोगों को चोटें आयी हैं। यह हादसा रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कार में 11 लोग सवार थे। कार धनकौर इलाके की खेरली नहर में गिर गई। सभी 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से छह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घने कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, इस कार के साथ एक और कार भी थी और सभी लोग संभल जिले से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

टॅग्स :विंटरकोहराउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष