लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में ITBP के जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

By शिवेंद्र राय | Updated: August 16, 2022 12:52 IST

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही एक बस अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास खाई में गिर गई है। इस हादसे में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य घायल हुए है। आईटीबीपी के जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देITBP के जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरीअनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास हुआ हादसाआईटीबीपी के 6 जवान शहीद

पहलगाम: जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर आई है। यहां ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवानों सहित 39 लोगों को ले जा रही एक सिविल बस नदी में गिर गई है। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक मिली जानकारी में छह जवानों के शहीद होने की खबर है।

इन जवानों को  चंदनवाड़ी में अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात किया गया था। अमरनाथ यात्रा के समाप्त होने के बाद ये जवान वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त ही यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। अनंतनाग में मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अनंननाग जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में तीन जवान मामूली रूप से घायल हैं जिनका इलाज पहलगाम में ही चर रहा है। बाकि गंभीर रूप से घायलों को अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव टीम ने ज्यादातर घायलों को निकाल लिया है और अस्पताल भेज दिया गया। बचाव टीम अब भी आस-पास के नदी नालों की तालाश कर रही है। जिस रास्ते से बस लौट रही थी वह बेहद खतरनाक रास्ता है। संकरे रास्तों के नीचे गहरी खाई है। यहीं बस अनियंत्रित होकर गिर गई। जो बस हादसे का शिकार हुई है उसके पीछे चल रही बस में भी सेना और आईटीबीपी के जवान यात्रा कर रहे थे। बस के खाई में गिरते ही पीछे की बस में यात्रा कर रहे जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

चंदनवाड़ी से पहलगाम 16 किलोमीटर दूर है। चंदनवाड़ी से ही अमरनाथ यात्रा की शुरूआत होती है। घटना पर दिल्ली से नजर रखी जा रही है। कुछ बेहद गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से श्रीनगर भी भेजा गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआईटीबीपीअनंतनागभारतीय सेनाअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब