लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 569 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:49 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 569 नए मामले सामने आए जिनमें से दो मरीज ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से पांच मरीजों की मौत भी हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 66,44,452 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,41,264 हो गई है।

रविवार को, राज्य में संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए थे और 16 मरीजों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा आज जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दो नए मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं, एक लातूर से और एक पुणे से।"

ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित दोनों नए मरीज दुबई से लौटे हैं। महाराष्ट्र में इस नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?