लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 53.69 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:08 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ) विधानसभा सीटों पर शनिवार को उपचुनाव में अपरान्ह सवा तीन बजे तक लगभग 53.69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

निर्वाचन विभाग के अनुसार सवा तीन बजे तक दोनों सीटों पर लगभग 53.69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वल्लभनगर निर्वाचन क्षेत्र में 53.14 प्रतिशत एवं धरियावद निर्वाचन क्षत्र में 54.23 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। सवा एक बजे तक दोनों सीटों पर लगभग 40.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। वल्लभनगर सीट पर 37.56 प्रतिशत एवं धरियावद में 40.64 प्रतिशत वोट पड़े थे।

इन दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ हुआ था।मतदान शाम छह बजे तक होगा ।कोरोना वायरस संबंधी सभी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए मतदान करवाया जा रहा है। मतगणना दो नवंबर को होगी।

धरियावाद में भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचनुाव करवाये जा रहे है। इन दोनों नेताओं का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में कुल पांच लाख 11455 मतदाता हैं। वल्लभनगर निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 53831 एवं धरियावद निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 57624 मतदाता हैं। वल्लभनगर निर्वाचन क्षेत्र में 310 और धरियावद निर्वाचन क्षेत्र में 328 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 119 संवेदनशील मतदान हैं। उनमें से 64 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’