लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 52 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:54 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 52 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,282 हो गई है। राज्य में बुधवार को 29 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 49 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु दर्ज नहीं की गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बुधवार को संक्रमण के 52 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से आठ, दुर्ग से तीन, राजनांदगांव से दो, बालोद से दो, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से एक, जांजगीर चांपा से सात, मुंगेली से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से चार, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से दो, जशपुर से पांच, बस्तर से दो, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक, नारायणपुर से एक, बीजापुर से चार और अन्य राज्य से एक मामला है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,282 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,90,100 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 627 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,857 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकौन हैं आईपीएस संजीव शुक्ला?, रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतChhattisgarh: पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल से कनेक्शन के आरोप में 2 नाबालिग हिरासत में, रायपुर में ATS ने की बड़ी कार्रवाई

कारोबारकौन हैं अंकित यादव?, शिक्षा, स्वास्थ्य, वंचित वर्गों की देखभाल और पशु कल्याण पर काम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?