लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 52 और लोगों की मौत, 3930 नए मरीज सामने आए

By भाषा | Updated: October 4, 2020 16:51 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान 5,226 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज लगातार 17वां दिन है जब नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 52 और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,029 हो गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 52 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 3,930 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 52 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,029 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 5,226 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज लगातार 17वां दिन है जब नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।

प्रसाद ने बताया कि गत 17 सितंबर को प्रदेश में कोविड-19 के 68 हजार से ज्यादा मरीज उपचाराधीन थे। तब से अब तक इस संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समय 46,385 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस तरह पिछले 17 दिनों में करीब 22,000 उपचाराधीन मरीज कम हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,62,052 व्यक्ति संक्रमण के बाद पूरी तरह ठीक होकर छुट्टी पा चुके हैं। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक की दर बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में जबसे नए मामलों की संख्या में गिरावट शुरू हुई है, तबसे रोजाना मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,59,128 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 1,07,39,169 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस