लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री किसान योजना को पूरे होने वाले हैं एक साल, सरकार ने दिया लेखा-जोखा, किसानों तक पहुंचा करोड़ों का फायदा

By भाषा | Updated: February 22, 2020 17:29 IST

प्रधानमंत्री किसान योजना के 24 फरवरी को एक साल पूरे होने वाले हैं। कृषि मंत्रालय ने इससे पहले योजना से जुड़ी जानकारियां साझा की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल पहले केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी प्रधानमंत्री किसान योजनाप्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब तक किसानों को वितरित किए गए 50,850 करोड़ रुपयेइस योजना को 24 फरवरी को पूरे हो रहे हैं एक साल

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों के बीच अभी तक 50,850 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। इस योजना के 24 फरवरी को एक साल पूरे होने वाले हैं। कृषि मंत्रालय ने इससे पहले योजना से जुड़ी जानकारियां साझा की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में पिछले साल 24 फरवरी को इस योजना की औपचारिक शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये की मदद मिलती है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 24 फरवरी 2020 को एक साल होने वाले हैं।’’ बयान में कहा गया कि देशभर में किसानों के परिवार को आय में मदद करने के लिये तथा उन्हें कृषि कार्यों समेत घरेलू खर्च में सक्षम बनाने के लिये इस योजना की शुरुआत की गयी थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार अभी तक 50,850 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण कर चुकी है।’’ कृषि गणना 2015-16 के आकलन के अनुसार, इस योजना में 14 करोड़ किसानों को लाभ मिल सकता है।

इस साल 20 फरवरी तक 8.46 करोड़ किसानों को योजना की राशि मिल चुकी है। यह योजना दिसंबर 2018 से लागू है। लाभार्थियों की पहचान करने की समयसीमा एक फरवरी 2019 रखी गयी थी। यह काम राज्य सरकारों के जिम्मे था। । इस योजना के तहत शुरुआत में सिर्फ उन छोटे किसानों को लाभ मिलना था, जिनके पास दो एकड़ या इससे कम खेत हैं। हालांकि बाद में इसका सभी छोटे बड़े किसानों को इसका पात्र बना दिया गया। भाषा सुमन मनोहर मनोहर

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी