लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,084 नए मामले, 81 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:31 IST

Open in App

देहरादून, 24 अप्रैल उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 5,084 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,47,433 तक पहुंच गई।

राज्य के कोविड नियंत्रण कक्ष ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 81 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,102 हो गई।

पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से उत्तराखंड में एक ही दिन में सामने आने वाले नए मामले एवं जान गंवाने वालों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

देहरादून जिले में सबसे अधिक 1,736 मामले, हरिद्वार में 958, नैनीताल में 592, उधम सिंह नगर में 378, चंपावत में 321, पौड़ी में 301, उत्तरकाशी में 215, टिहरी में 190, पिथौरागढ़ में 123, अल्मोड़ा में 117, चमोली में 90, रुद्रप्रयाग में 53 और बागेश्वर में 10 मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में 33,330 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,08,916 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती