लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नये मामले, 12 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:09 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच दिसंबर जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 501 नये मामले सामने आये, जिसके बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ कर 1,12,757 हो गयी जबकि महामारी से 12 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1,742 पर पहुंच गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 267 जम्मू संभाग से जबकि 234 श्रीनगर संभाग से आए हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 147 मामले जम्मू जिले से जबकि 92 मामले श्रीनगर जिले से आये हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि संघ शासित क्षेत्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,009 है। इस दौरान जम्मू कश्मीर में 469 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए, जिससे अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,06,006 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि मरने वाले 12 लोगों में से जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में छह-छह लोगों की मौत हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह