लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई। इस महीने में कोविड-19 की वजह से पहली मौत हुई है। संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 30 लोग संक्रमण से उबरे और सोमवार को 69,932 जांच की गईं।

बुलेटिन के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,38,041 हो गई जबकि मृतकों की तादाद 25,083 तक पहुंच गई है। मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। 14.12 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 386 है। इनमें से 95 अपने घरों में पृथकवास में हैं।

दिल्ली में सोमवार को कोविड​​-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.06 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ संक्रमण के 32 नए मामले दर्ज किए गए।

रविवार को, शहर में कोरोना वायरस के 30 मामले सामने आए और संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई।

शनिवार को, कोविड-19 के 55 मामले सामने आए।

मंगलवार के बुलेटिन में कहा गया है कि निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 133 से घटकर 104 रह गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक राजधानी में 1,42,51,101 लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'