लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मयूर विहार में 50 पक्षियों की मौत, ‘बर्ड फ्लू’ से जुड़े पहलू की जांच

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी देश में ‘बर्ड फ्लू’ के खतरे के बीच दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों में करीब 50 पक्षियों की मौत हो गयी है जिनमें ज्यादातर कौवे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विकास विभाग की पशुपालन इकाई के डॉ. राकेश सिंह ने कहा,‘‘ हमें द्वारका और मयूर विहार फेज तीन से कौवों तथा पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल से जंगली पक्षियों की मौत की सूचना मिली है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये मौतें ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण से हुई हैं।’’

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में पिछले तीन चार दिनों में करीब 50 पक्षियों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने इन इलाकों से नमूने एकत्रित किये और उन्हें शुक्रवार को जांच के लिए पंजाब के जालंधर की एक प्रयोगशाला में भेजा ।

सिंह ने कहा, ‘‘ हस्तसाल और मयूर विहार फेज तीन से चार-चार नमूने और द्वारका से एक नमूना लिया गया है। हम मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूरे शहर से कुक्कुट पक्षियों के भी 100 से अधिक नमूने एकत्र किये गये हैं।

केंद्र ने बुधवार को कहा था कि हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में 12 जगहों से बर्ड फ्लू के मामले आ रहे हैं, वहीं पंचकूला के ‘पॉल्ट्री फॉर्म’ में बड़ी संख्या में मुर्गियों की असामान्य मौत के बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में अभी तक ‘बर्ड फ्लू’ का कोई मामला नहीं है और अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों से आने वाले ‘पॉल्ट्री’ पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में संभावित ‘हॉट स्पॉट’ पर नजर रखने के लिए 11 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें गठित की गई हैं।

सिसोदिया ने मुर्गी बाजारों, जलाशयों, चिड़िया घरों और अन्य संभावित जगहों पर नजर रखने को कहा है। इनमें गाजीपुर मछली और मुर्गी बाजार, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, दिल्ली चिड़िया घर और डीडीए के पार्कों में बने छोटे-छोटे तालाब शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे