लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद 5 आतंकी गिरफ्तार

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 7, 2020 11:40 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है...

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश।मुठभेड़ के बाद पांच आतंकी गिरफ्तार।दो आतंकी खालिस्तान, तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन से।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 7 दिसंबर को राजधानी से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से दो आतंकी खालिस्तान के और तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। 

आतंकियों के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड़

पूर्वी दिल्ली स्थित शकरपुर इलाके में स्पेशल सेल और आतंकियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। स्पेशल सेल पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसके जवाब में स्पेशल सेल की ओर से फायरिंग की गई। इस घटना में कुल 13 राउंड फायरिंग हुई।

पैसा हथियार और दस्तावेज बरामद

आतंकियों के पास से 1 लाख डॉलर, हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। 

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा, "दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।"

टॅग्स :आतंकवादीदिल्लीकिसान विरोध प्रदर्शनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?