लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया में बम को डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हुए विस्फोट में 5 पुलिसकर्मी हुए जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2023 16:31 IST

बिहार के गया में फल्गु नदी पर किरानी घाट के पास बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट होने से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर है। फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये बम किसने रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देगया में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो जाने से 5 पुलिसकर्मी जख्मी।फल्गु नदी के किरानी घाट के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बम होने की जानकारी मिली थी।इस जगह पर पुलिस को कुल 6 बम रखे हुए मिले थे, बम किसने रखे, इसकी जांच अभी की जा रही है।

पटना: बिहार के गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो जाने से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें  एक जवान का हाथ उड़ गया है। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। मौके पर कोतवाली थाना के साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गये हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बम होने की जानकारी मिली थी। उसी बम को डिफ्यूज करने के दौरान यह हादसा हुआ है। बम को डिफ्यूज करने से करने से कोई किसी प्रकार कोई भी सुरक्षा के कदम नहीं उठाया गया था। इस कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है। 

इस संबंध में सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट मोहल्ला के समीप नदी किनारे बम रखा गया है। इसके बाद बीएमपी के बम स्क्वायड के जवान एवं कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कुल 6 बम रखा हुआ पाया गया। उक्त बमों को डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया। इस कारण 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड के अर्जुन कुमार पंडित एवं शिव प्रसाद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कोतवाली थाना के विद्या प्रसाद, यादव प्रमोद कुमार एवं दिलीप कुमार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। 

मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर बम किसके द्वारा रखा गया और इसके पीछे क्या मंशा थी? इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारGayaक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी