लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी रेट पहुंचा 60 प्रतिशत के ऊपर, राज्य में 4948 लोगों का चल रहा है इलाज

By सुमित राय | Updated: June 14, 2020 16:19 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी के 499 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4948 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कुल 8268 लोग (60.72%) ठीक हो चुके हैं।यूपी में 399 अन्य लोगों ने बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है।उत्तर प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या को 4948 हो गई।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच राज्य में इस महामारी से ठीक होने वालों का प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 60 से ऊपर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक 8268 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं और राज्य में रिकवरी रेट 60.72 प्रतिशत है।

प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया, "उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 499 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या को 4948 हो गई। उत्तर प्रदेश में कुल 8268 लोग (60.72%) ठीक हो चुके हैं, जबकि 399 अन्य लोगों ने बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है।"

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, "रिकवरी का रेट 60 प्रतिशत से ऊपर चल रहा है, अब रिकवरी रेट 60.72 प्रतिशत है। प्रदेश में कुल 399 मरीजों की मृत्यु हुई है।"

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया, "महिलाओं को रोजगार देने के लिए आजिविका मिशन से उनको जोड़ने, उनको प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वत: रोजगार देने के निर्देश मुख्यमंत्री जी ने आज दिए हैं।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी ने आज अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने एक-एक जिले में जो कार्रवाई की गई है उसकी समीक्षा की।"

देशभर में 3.20 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 320922 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 9195 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है। देशभर में 162379 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं और 149348 लोगों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है