लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में संक्रमण के 4,723 नए मामले आए सामने, 31 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:21 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 मई तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,723 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,11,711 हो गए, जिनमें से 31 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,834 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 745 नए मामले आए। इसके बाद रंगारेड्डी में 312 और मेडचल मल्काजगिरी में 305 नए मामले आए हैं।

राज्य में अब 59,133 उपचाराधीन मरीज हैं और 69,000 से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

बीमारी से 5,695 और मरीजों के ठीक होने के साथ, राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 4,49,744 हो गई।

राज्य में अब तक 1.38 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत और लोगों के ठीक होने की दर 87.89 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.1 प्रतिशत और 83 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू