लाइव न्यूज़ :

एक मई से 9 जुलाई के बीच चलाई गईं 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, 63 लाख लोगों को पहुंचाया गया उनके घर

By सुमित राय | Updated: July 23, 2020 18:17 IST

भारतीय रेलवे ने बताया है कि 1 मई से 9 जुलाई के बीच 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और इससे 63 लाख लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक मई से नौ जुलाई के बीच 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई हैं।श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के द्वारा 63 लाख लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि 9 जुलाई को आखिरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन चली थी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लाखों लोग अलग-अलग शहरों में फंस गए थे और इसमें प्रवासी मजदूर भी शामिल थे। प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिसके द्वारा करीब 63 लाख लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया।

रेलवे ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक मई से नौ जुलाई के बीच 4615 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई हैं, जिसके द्वारा 63 लाख लोगों को उनके घर पहुंचाया गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया, "9 जुलाई को आखिरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन चली। राज्य सरकारों की मांगों को पूरी तरह से पूरा किया गया।"

कोरोना वायरस के कारण नहीं चल रही हैं नियमित ट्रेनें

कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन के बाद से ही सभी नियमित ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद भारतीय रेलवे ने 12 मई से 30 जोड़ी एसी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की और फिर 1 जून से 200 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही है। इसके अलावा भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशन ट्रेनें चलाई थी।

भारत में कोविड-19 के 426167 एक्टिव केस मौजूद

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1238635 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में अब तक 29861 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 782606 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में 426167 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनभारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?