लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:29 IST

Open in App

ताइपे, 14 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक आवासीय इमारत में बृहस्पतिवार को आग लग जाने से 46 लोगों की मौत हो गई और लगभग 41 अन्य झुलस गए।

दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि काऊशुंग शहर की एक इमारत में रात लगभग तीन बजे आग लगी। आग बेहद ‘‘भीषण’’ थी, जिससे इमारत की कई मंजिलें जलकर खाक हो गईं।

बयान में बताया गया है कि अग्निशमन दल के कर्मियों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई और लगभग 41 अन्य झुलस गए। उन्होंने बताया कि 32 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया।

आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें थी और ऊपर अपार्टमेंट थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब