जमेशदपुर में एक प्रबंधन संस्थान के 45 विद्यार्थी संक्रमित
By भाषा | Published: April 11, 2021 12:40 AM2021-04-11T00:40:40+5:302021-04-11T00:40:40+5:30
जमशेदपुर, 10 अप्रैल जमशेदपुर में एक्सएलआरआई-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 45 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर साहिल पाल ने बताया कि इसके अलावा एम जी एम चिकित्सा कॉलेज के भी छह विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रबंधन संस्थान के 280 विद्यार्थियों की जांच की गई थी, जिनमें से 45 संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि चिकित्सा कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।