लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा में कोरोना वायरस संक्रमण से 45 की मौत, 5,896 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ जून ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,896 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8,25,110 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 45 और लोगों की मौत हो गयी है, जो राज्य में इस महामारी से एक दिन में जान गंवाने का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है । अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल तादाद 3,080 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि मृत्यु दर प्रदेश में 0.37 फीसदी है । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 74,172 मामले उपचाराधीन हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 8,429 लोग संक्रमण मुक्त हुये, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 7,47,805 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है । इनमें से 68,896 नमूनों की जांच सोमवार को की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’