लाइव न्यूज़ :

बंगाल में सामने आये कोविड-19 के 4398 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 01:19 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अप्रैल पश्चिम बंगाल में रविवार को संक्रमण के 4398 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 6,14,896 हो गई जबकि 10 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10,400 हो गया। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

उसमें कहा गया कि कोलकाता में सबसे ज्यादा 1109 नए मामले सामने आए उसके बाद उत्तर 24 परगना में 1047 नए मरीज मिले।

बुलेटिन के मुताबिक उत्तर 24 परगना में रविवार को महामारी से प्रदेश में सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान गई। कोलकाता में संक्रमण से तीन लोगों ने दम तोड़ा तो दक्षिण 24 परगना और बीरभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई।

उसमें बताया गया कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 1773 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अबतक 5,80,515 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 23981 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos