नोएडा में कोविड-19 के 43 नए मामले

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:38 IST2020-12-24T13:38:04+5:302020-12-24T13:38:04+5:30

43 new cases of Kovid-19 in Noida | नोएडा में कोविड-19 के 43 नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के 43 नए मामले

नोएडा, 24 दिसंबर नोएडा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 43 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 24,716 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक और 43 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 80 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

दोहरे ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 542 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना वायरस से 89 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 24,085 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण के कुल 6,10,654 नमूनों की जांच की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 43 new cases of Kovid-19 in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे