लद्दाख में कोविड-19 के 41 नए मामले, एक मरीज की मौत
By भाषा | Published: December 12, 2020 09:37 PM2020-12-12T21:37:47+5:302020-12-12T21:37:47+5:30
लेह, 12 दिसंबर लद्दाख में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41 नये मामले आए तथा एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके साथ ही केंद्रशासित क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 9,112 हो गयी और मृतकों की संख्या 123 हो गयी।
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक एक मरीज की मौत होने से लेह जिले में मृतकों की संख्या 80 हो गयी। कारगिल जिले में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के नये मामलों में से 35 लेह से आए हैं, जबकि छह मामले कारगिल से आए।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 17 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 8189 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुलेटिन में कहा गया कि लद्दाख में 800 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें से 683 का लेह में और 117 मरीजों का कारगिल में इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।