लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,057 नए मामले, 67 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:55 IST

Open in App

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 4,057 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,86,174 हो गयी जबकि 67 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,774 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5,916 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 62,94,767 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,095 हो गयी है। राज्य में अब तक 5,48,54,018 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.05 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है। राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 495 नये मामले सामने आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गयी। पुणे संभाग में सर्वाधिक 1,728 नये मामले सामने आए। इसके बाद नासिक संभाग में 781 नये मामले दर्ज किए गए, जिसमें अहमदनगर जिले में ही कोविड-19 के 652 नये मरीज मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 46 नए मामले

भारतछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 46 नए मामले

भारतछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 31 नये मामले सामने आये

भारततमिलनाडु में कोविड-19 के 1,523 नये मामले, 21 मरीजों की मौत

भारतछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 22 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर