लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 के 403 नये मामले, सिक्किम में संक्रमण से कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:36 IST

Open in App

शिलांग/गंगटोक, 14 जून मेघालय में सोमवार को कोविड-19 के 403 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,309 हो गयी जबकि इस दौरान 10 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 743 हो गयी। स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक अमन वार ने यह जानकारी दी।

मेघालय में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,529 हो गयी है। राज्य में अब तक 37, 037 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। मेघालय में अब तक 5.03 लाख लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।

वहीं, सिक्किम में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,450 हो गयी जबकि इस दौरान कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की तादाद 281 ही बनी रही। नये मामलों में पूर्वी सिक्किम में 29, इसके बाद पश्चिम सिक्किम में छह और दक्षिण सिक्किम से एक मामला सामने आया।

सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,306 हो गयी है जबकि अब तक प्रदेश में 14,615 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। सिक्किम में संक्रमण की दर 11.5 प्रतिशत और ठीक होने की दर 79.2 प्रतिशत बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू