लाइव न्यूज़ :

Corona in UP: उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में फैल चुका है कोरोना वायरस, अब तक 431 लोग लो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 10, 2020 17:12 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 431 मामले सामने आए हैं और 4 लोगों इस महामारी से मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 से यूपी के कुल 40 जिले प्रभावित हैं।प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 1000 से अधिक नमूनों का परीक्षण कर रहे हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है और यह महामारी उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में फैल चुकी है। राज्य में शुक्रवार को 21 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 431 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "कोविड-19 से कुल 40 जिले प्रभावित हैं। हम पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 1000 से अधिक नमूनों का परीक्षण कर रहे हैं, जिसे बढ़ाकर प्रतिदिन 1500 परीक्षण तक किया जाएगा।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए और अब तक कुल 431 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 4 लोगों इस महामारी से मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

देशभर में कोरोना वायरस के अब तक तक 6400 मामले सामने आ चुके हैं और 199 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच 503 लोग ठीक भी हुए हैं। दुनियाभर में इस महामारी ने 16 लाख से ज्यादा लोगों की अपनी चपेट में ले चुका है और 95 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वभर में 3.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया