लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:20 IST

Open in App

दिल्ली में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया जबकि संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली में दूसरी लहर शुरू होने के बाद 21वीं बार एक दिन में कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त, 26 अगस्त, अगस्त 27, 28 अगस्त और 29 अगस्त और एक सितंबर को भी संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था। दिल्ली में कोविड-19 मृतकों की कुल संख्या मंगलवार को 25,082 थी, जो अब भी उतनी ही है। अप्रैल-मई में दिल्ली में दूसरी लहर आई थी। बृहस्पतिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले 42,669 आरटी-पीसीआर और 17,814 रैपिड एंटीजन सहित कुल 60,483 जांच की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos