लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,837 नये मामले सामने आये, 25 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:01 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 मई तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3837 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5.40 लाख से अधिक हो गयी है । राज्य में 25 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 3037 पर पहुंच गया है । सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 46,946 उपचाराधीन मामले हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,40,603 हो गयी है जबकि 4,90,620 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके है।

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बुधवार को 4,976 लोग ठीक हुये हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 90.75 प्रतिशत एवं 0.56 फीसदी है जो राष्ट्रीय दर से कम है ।

इस बीच मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को सरकारी गांधी अस्पताल का दौरा किया और वहां उन्होंने अस्पताल में कुछ मरीजों से बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा