लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक दिन में 376 पक्षियों की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:31 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी महाराष्ट्र में एवियन इंफ्लूएंजा की दहशत के बीच मंगलवार को पॉल्टी फार्म के 303 पक्षी सहित कुल 376 पक्षी मृत पाये गये। राज्य पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आठ जनवरी से राज्य में कुल 19,076 पक्षी मृत पाये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से पहले मृत पाये गये पक्षियों के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे गये हैं।

उन्होंने बताया कि संस्थान ने पुणे, सोलापुर, नासिक, अहमदनगर, नांदेड़, हिंगोली, अकोला, बुलढाना जिलों से लिये गये पॉल्ट्री पक्षियों के नमूनों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि बीड जिले में एक मृत मोर के नमूने में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मृत पाये गये 376 पक्षियों में पॉल्टी फार्म के 303 पक्षी शामिल हैं जबकि अन्य कौआ, तोता, गौरैया आदि हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित क्षेत्र में पॉल्टी फार्म के 51,203 पक्षियों को मारा गया है। इसके अलावा आठ बत्तखों को भी मारा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले