लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 361 नए मामले आए

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:28 IST

Open in App

रायपुर, 26 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 361 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अबतक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 9,93,045 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 91 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 435 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूर्ण की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 361 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 13, दुर्ग से 15, राजनांदगांव से एक, बालोद से पांच, बेमेतरा से छह, कबीरधाम से एक, धमतरी से सात, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से सात, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 23, कोरबा से नौ, जांजगीर चांपा से 18, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से सात, कोरिया से 11, सूरजपुर से छह, बलरामपुर से 10, जशपुर से 23, बस्तर से 18, कोंडागांव से छह, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 43, कांकेर से 10, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 63 और अन्य राज्य से चार मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,93,045 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,72,898 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 6720 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,427 लोगों की अबतक मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,111 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की हुई है। जिले में अबतक कोरोना वायरस संक्रमित 3,130 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग